महफूज़ अहमद खान @ खबर बस्तर। यहां से 40 किमी दूर गोरला नाले के समीप शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे बाराती बस को जलाए जाने की नक्सली वारदात में बारातियों के जेवर और कपड़े जल गए। एक महिला ने किसी तरह आरती की थाली को सुरक्षित रखा। इस वारदात के चलते कंप्यूटर इंजीनियर दूल्हे गणेश लम्बाड़ी को रविवार की सुबह बोलेरो वाहन से दुल्हन के गांव कुरूद जाना पड़ा।

EXCLUSIVE : गहने और कपड़े जल कर खाक, सिर्फ बची 'आरती' की थाली ... नक्सली वारदात में बारातियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान
        भोपालपटनम के गोल्लागुड़ा में रहने वाला दुल्हा गणेश लम्बाड़ी (30) बेंगलुरू की एक कंपनी में कंप्यूटर इंजीनियर है। उसका ब्याह कुरूद में तय हुआ था। रविवार को उसकी शादी थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक कांकेर रोडवेज की बस सीजी 19 एफ 0918 की बारात के लिए स्पेशल बुकिंग की गई थी। 

शनिवार की शाम सात बजे भोपालपटनम से बस में उसकी मां श्रीमती दयावती लंबाड़ी, भाई जनार्दन लम्बाड़ी समेत 55 बाराती सवार थे। दुल्हा पीछे कार से निकला था। जब वे गोरना नाले के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने बस को रोक लिया और बारातियों को तुरंत उतरने कहा। हड़बड़ी में बाराती सामान छोड़कर उतर गए। 

              एक बाराती सावित्री लम्बाड़ी बस में रखी आरती की थाली को लेकर उतरने लगी और एक नक्सली को धक्का देकर किसी तरह सीढ़ी से नीचे आई। इस तरह आरती की थाली बच गई। नक्सलियों ने शादी का बैनर भी देखा लेकिन बस को आग के हवाले कर दिया। 

     
EXCLUSIVE : गहने और कपड़े जल कर खाक, सिर्फ बची 'आरती' की थाली ... नक्सली वारदात में बारातियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान  2
         परिजनों ने बताया कि दूल्हे की भाभी श्रीमती कल्याणी लम्बाड़ी का सोने का तीन तोले का नेकलेस, नोज पीस, ईयर रिंग, बच्चों के चांदी के पायल आदि जेवर जल गए। दूल्हे की मां ने बताया कि बाराती महंगे कपड़े रखे हुए थे। ये सभी भस्म हो गए। इसके अलावा बारातियों के लिए रखा भोजन एक बोरा मिक्सचर, एक ड्रम पुलाव, दो किलो उड़द दाल, चार नारियल, एक बोतल तेल समेत अन्य सामान जल गए। 



बस से निकले ट्रैक्टर से लौटे
वारदात के बाद बाराती कुछ दूर पैदल चले। उन्होंने अपने घर फोन कर घटना की जानकारी दी। तब गोल्लागुड़ा से दो ट्रैक्टर उन्हें लेने आए। जब बस में आग लगा दी गई थी, तब कार से दूल्हा पहुंचा और उसने नक्सलियों से आग बुझाने का आग्रह किया, लेकिन वे नहीं माने। इस घटना से दूल्हे की मां घर जाकर बेहोश हो गई। उन्हें ब्लडपे्रशर की शिकायत है। वे दूसरे दिन बारात में नहीं गईं। दूल्हा अपने चार-पांच रिश्तेदारों के साथ कुरूद गया। 



मौके पर छोड़े बंद के पर्चे 
नक्सलियों ने घटनास्थल के आसपास 5 फरवरी को तेलंगाना व दण्डकारण्य बंद के पर्चे छोड़े हैं। दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी और तेलंगाना राज्य कमेटी की ओर से जारी पर्चे में फोर्स के आॅपरेशन का विरोध किया है। नक्सलियों ने छग भू राजस्व संशोधन विधेयक की भी मुखालफत की है। 

 Ground Zero से पंकज दाऊद की रिपोर्ट...




व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: