बीजापुर @ खबर बस्तर। मौसम की मार के चलते जिले में पिछले साल के मुकाबले इस साल धान की उपज 71 हजार क्विंटल कम हुई है। पिछले साल जिले में 327577.30 क्विंटल धान की आवक हुई थी जबकि इस साल 256114.20 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रों में खेतों से पहुंचा।
इस सीजन में जिले 16 उपार्जन केन्द्रों में 256114.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई है और रविवार तक 64.69 फीसदी धान का उठाव ट्रांसपोर्टरों ने कर दिया है। जिले में 251262 क्विंटन मोटे धान की आवक हुई तो केवल 4852.20 क्विंटल पतला धान केन्द्रों में पहुंचा। जिले में सरना धान की आवक निरंक पाई गई।
आवापल्ली में सर्वाधिक धान 50757.60 क्विंटल और सबसे कम धान 3850.40 क्विंटल रूद्रारम केन्द्र में आया। उसूर में 7291.20, कुटरू में 12616, गंगालूर में 9468.60, चेरपल्ली में 21024.20, जांगला में 9881.60, तोयनार में 9968.80, धनोरा में 13645.60, नैमेड़ में 28105.40, नेलसनार में 5552.60, बारेगुड़ा में 25862.40, बीजापुर में 7735.80, भैरमगढ़ में 6622.80, भोपालपटनम में 8325, रूद्रारम में 3950.40 व मद्देड़ में 35306.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई।
उसूर को छोड़ सभी केन्द्रों से धान का उठाव अंतिम चरण में है। यहां से एक बोरे धान का उठाव अब तक नहीं हुआ है। उसूर से उठाव के लिए खाद्य अधिकारी ने डीएमओ को पत्र लिखा है।
पामलवाया और दुगईगुड़ा पर नहीं पड़ी मौसम की मार :
जिले के दो ऐसे गांव हैं जहां वास्तविक आनावारी 60 पैसे है। इनमें बीजापुर ब्लाॅक के तुमनार पटवारी हल्का के पामलवाया एवं उसूर ब्लाॅक के आवापल्ली पटवारी हल्का के दुगईगुड़ा शामिल हैं। जिले के 699 गांवों में से 157 गांव वीरान हैं। इन्हें छोड़ दें तो 26 से 37 पैसे की आनावारी में 335 व 38 से 50 पैसे की आनावारी में 205 गांव आए हैं। जिले में एक भी ऐसा गांव नहीं है जहां आनावारी 25 पैसे से कम है। जिले की औसत आनावारी 37 पैसे रेकाॅर्ड की गई। बीजापुर में 41, भैरमगढ़ में 34, भोपालपटनम में 35 व उसूर में 38 पैसे की आनावारी रेकाॅर्ड की गई।
loading...


Post A Comment: