जगदलपुर @ खबर बस्तर। इंडियाज़ रॉ स्टार फेम बालीवुड सिंगर ऋतुराज मोहंती आज शाम जगदलपुर में अपने सूफियाना संगीत से लोगों का दिल जीतेंगे। उनका साथ देंगे पीएम मोदी की स्टाइल में मिमिक्री कर मशहूर होने वाले श्‍याम रंगीला। 'मितरों' और 'भाइयों और बहनों' बोलकर रंगीला लोगों को गुददुदाएंगे। 

जगदलपुर में आज 'ऋतुराज मोहंती' के सुरों से सजेगी महफिल... मिमिक्री से गुदगुदाएंगे श्‍याम रंगीला, कहेंगे- 'भाईयों और बहनों..!'
       यह पहला मौका है जब बालीवुड के नामचीन फनकार बस्तर में अपना जलवा बिखेरेंगे। शहर के जमाल मिल में 'सूफियाना नाइट' का आयोजन स्थानीय संस्था 'अभियान' और मुबंई की एक इवेंट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गीत, संगीत व हास्य से भरे इस कार्यक्रम को लेकर आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय लोगों में भी इस शो को लेकर खासा उत्साह है। 
आयोजकों को उम्मीद है कि बस्तर में पहली बार हो रहे लाइव शो का लुत्फ उठाने छत्तीसगढ़ के अलावा ओड़िशा समेत पडोसी राज्यों के दर्शक भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। 
        आयोजकों ने बताया कि इस शो का मकसद बस्तर को लेकर लोगों की सोच बदलना है। दरअसल, बस्तर के नाम से ही लोगों में भय समा जाता है। जबकि यहां की वादियां प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज हैं। सैलानी बेखौफ होकर बस्तर की प्राकृतिक खूबसूरती निहार सकें, इसी वजह से इस शो का आयोजन जगदलपुर में करने का फैसला लिया गया है। 



        बता दें कि 'सूफियाना नाइट' में शामिल होने बस्तर आने से पहले दोनों कलाकारों ने मना कर दिया था। लेकिन जब बस्तर की असल तस्वीर से इन्हें रूबरू कराया गया तो फिर इन्होंने हामी भर दी और इस तरह यह कार्यक्रम की रूपरेखा बनी। गौरतलब है कि गायक ऋतुराज मोहंती ने कई  बॉलीवुड फिल्मों में गीत गाए हैं, वहीं श्याम रंगीला 'मोदी-राहुल' की मिमि‍क्री को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। 

Read More :  जंगल सफारी में मुरुम-मिट्टी के काम में खर्च कर दी 7 करोड़ से अधिक राशि... टेंडर भी नहीं हुआ, वनमंत्री गागड़ा ने विधानसभा में स्वीकारा !

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: