दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक के विरोध में नक्सलियों ने सोमवार 5 फरवरी को दण्डकारण्य बंद बुलाया है। इससे पहले माओवादियों ने आक्रामक रूख अख्तियार कर बस्तर संभाग में आतंक मचा रखा है। पिछले दो दिनों से नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बस्तर में नक्सली वारदातें चरम पर हैं। 

बंद के पहले बेकाबू हुए माओवादी... अब NMDC डिपाजिट 13 एरिया में जीप को किया आग के हवाले, मजदूरों को मार कर भगाया
       नक्सली अपनी बौखलाहट जाहिर करने के लिए यात्री बसों समेत अन्य वाहनों को लगातार निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दंतेवाड़ा के बैलाडीला क्षेत्र का है, जहां रविवार की दोपहर नक्सलियो ने एक कमांडर जीप को आग के हवाले कर दिया है।



      बताया जा रहा है कि एनएमडीसी के डिपाजिट 13 के पास माओवादियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। खबरों के मुताबिक यहां बिजली खम्बे का कार्य एक ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर बड़ी तादाद में पहुंचे हथियारबंद नक्सलियों ने काम कर रहे मजदूरों को पहले मार कर भगाया। फिर इसके बाद मौके पर खड़ी जीप में आग लगा दी। 



      किरंदुल थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है। दंतेवाड़ा एडीशनल एसपी गोरखनाथ बघेल ने घटना की पुष्टि कर दी है। नक्सलियों द्वारा कुछ लोगों को अगवा करने व फिर छोड़े जाने की भी खबर है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

Read More :  गहने और कपड़े जल कर खाक, सिर्फ बची 'आरती' की थाली ... नक्सली वारदात में बारातियों ने किसी तरह बचाई अपनी जान


loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: