न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत की वजह को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं। गल्फ न्यूज की खबर के मुताबिक श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि होटल के बाथटब में डूबने से हुई है।
न्यूज चैनल 'आज तक' ने 'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट्स के हवाले से कहा है कि श्रीदेवी के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पायी गई है। बताया गया है कि बाथरूम में वो अपना बैलेंस खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं। रिपोर्ट के मुताबिक़ श्रीदेवी की मौत की वजह एक्सीडेंटल है।
Read More : श्रीदेवी को कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, फैंस की नाराजगी के बाद डिलीट करना पड़ा TWEET
पुलिस अफसर मोहसिन अब्दुल कवि ने इंडिया टुडे को बताया कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं। इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी सौंप दिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम की जानकारी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। इधर पुलिस का कहना है कि अब भारतीय उच्चायोग की प्रक्रिया के बाद ही श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत ले जाया जा सकेगा।

श्रीदेवी की मौत से जुड़ी खबरों में पल-पल कई अपडेट आ रहे हैं। श्रीदेवी की जिंदगी के अंतिम 15 मिनट की 10 बड़ी बातें इन बिंदुओं से समझिए...
1. दुबई में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद परिवार के कई सदस्य भारत वापस लौट आए थे। इनमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी शामिल हैं।
2. शनिवार को वो श्रीदेवी के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर फिर से दुबई पहुंचे थे। बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ सरप्राइज़ डिनर प्लान किया था।
3. दुबई के अखबार 'खलीज टाइम्स' के मुताबिक शनिवार की शाम मौत से पहले श्रीदेवी अपने पति के साथ ड्रीम डिनर डेट पर जाने की तैयारी कर रही थीं।
Read More : सर्चिंग पर निकली एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी... हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत, एक अन्य जवान घायल
4. खलीज टाइम्स ने लिखा है कि बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं।
4. खलीज टाइम्स ने लिखा है कि बोनी कपूर शनिवार शाम करीब 5.30 बजे दुबई के जुमैरा अमीरात टावर्स होटल पहुंचे थे, जहां श्रीदेवी पहले से मौजूद थीं।
5. होटल पहुंचकर बोनी ने श्रीदेवी को जगाया और करीब 15 मिनट तक दोनों के बीच बातचीत हुई। बोनी ने अपनी पत्नी को डिनर पर चलने को कहा, जिसके बाद श्रीदेवी बाथरूम चली गईं।
6. बाथरूम में जाने के बाद श्रीदेवी जब करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोला।
7. 'खलीज टाइम्स' ने लिखा है कि जैसे ही बोनी कपूर बाथरूम के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथ टब में बेसुध पड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़िए... श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, आज प्राइवेट जेट से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !
8. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को वहां बुलाया और रात करीब 9 बजे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।
8. इसके बाद उन्होंने अपने एक दोस्त को वहां बुलाया और रात करीब 9 बजे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो श्रीदेवी इस दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।
9. खबर है कि जाह्नवी को उनकी मां श्रीदेवी के मौत की खबर सबसे पहले करण जौहर ने दी थी। दरअसल, जाह्ववी अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग के चलते दुबई नहीं गई थीं।
10. खबरों के मुताबिक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तमाम औपचारिकताओं के बाद ही भारत पहुंच सकेगा। इसके बाद मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।
न्यूज सोर्स : आज तक
Read More : ... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !
loading...

Post A Comment: