दंतेवाड़ा/सुकमा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में घायल जवान को शुक्रवार की देर शाम रायपुर रेफर किया जा सका। नक्सली फायरिंग के बीच घायल जवान को पहले किष्टारम लाया गया, फिर हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया। इस पूरे रेस्क्यू आॅपरेशन में सुरक्षा बलों को 6 घंटे का वक्त लग गया।
देर शाम तकरीबन पौने 7 बजे रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पिटल में जवान को भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। फिलहाल जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Read More : 200 नक्सलियों ने घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम... मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 6 घायल... दर्जन भर वाहनों को किया आग के हवाले
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर किस्टारम थाना क्षेत्र के कोमलपाड़ के पास कोबरा बटालियन के जवानों पर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों ने हमला उस वक्त किया जब सुरक्षा बल के जवान शेडो ड्यूटी सर्च एण्ड डिस्ट्रॉय आॅपरेशन पर निकले थे। बताया जा रहा है कि गुरूवार की शाम 6 बजे पालोड़ी कैम्प से कोबरा 208वीं बटालियन के जवान आॅपरेशन पर निकले थे। इसके दूसरे दिन नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई।

सूत्रों के हवाले से खबर बस्तर को मिली जानकारी के मुताबिक कुल 280 जवानों की सर्चिंग पार्टी आॅपरेशन पर रवाना हुई थी। जिसमें कोबरा के 279 व डीएफ का एक जवान शामिल था। पुलिस पार्टी जैसे ही कोमलपाड़ के जंगल में पहुंची, पहले से मौका ताक रहे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। घटना दोपहर 12:30 के आसपास की बताई जा रही है।
नक्सलियों के इस हमले का जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। कोबरा के जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली घने जंगलों की आड़ लेकर भागने में कामयाब रहे। इधर, फायरिंग खत्म होते ही मुठभेड़ में घायल हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद को मौके से निकालने रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया गया। सूचना मिलते ही किस्टारम से बुलेट प्रूफ वाहन भेजी गई। जिसकी मदद से लगभग 4 बजे घायल जवान को किस्टारम लाया गया, जहां जवान का प्राथमिक उपचार किया गया।
इधर, जगदलपुर से दोपहर 15:53 बजे MI- 17 हेलीकॉप्टर किस्टारम रवाना किया गया। हेलीकॉप्टर 16:44 को किस्टारम पहुंचा और घायल जवान को लेकर फौरन इसने रायपुर के लिए उड़ान भरी। शाम 18:25 को हेलीकॉप्टर ने माना में लैंड किया और तुरंत ही जवान को रामकृष्ण केयर हास्पिटल ले जाया गया। इसके बाद ही जवान का इलाज शुरू किया जा सका। बता दें कि जवान के पैर में गोली लगी है।
Read More : सर्चिंग पर निकले कोबरा के जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग... मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल घायल, जवान को लाने हेलीकॉप्टर रवाना
Read More : सर्चिंग पर निकले कोबरा के जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग... मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल घायल, जवान को लाने हेलीकॉप्टर रवाना
loading...

Post A Comment: