न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। करोड़ों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी आज अंतिम सफर पर होंगी। दोपहर साढ़े 3 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। इसके बाद से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स में रखा गया है।
🔼 Photo courtesy : ANI (Twitter)
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को सुबह सेलिब्रेशन क्लब ले जाया गया है, यहां सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि ये क्लब उनके घर के पास ही स्थित है। सेलिब्रेशन क्लब के पास पुलिस की तैनाती की गई है। घर के श्रीदेवी के कद्रदानों व फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है।
यह भी पढ़िए... श्रीदेवी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : हार्ट अटैक से नहीं इस वजह से हुई थी मौत... पढ़िए, आखिरी 15 मिनट की 10 बड़ी बातें
शनिवार को दुबई में मौत के बाद श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को 71 घंटे बाद मंगलवार की रात चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लाया गया। पार्थिव शरीर लाने के बाद उनके घर देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया। सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सतीश कौशिक, पूनम ढिल्लों, अरबाज खान, सोनम कपूर, फराह खान, हेमा मालिनी, ईशा देओल, उर्वशी रौतेला व राजपाल यादव समेत कई स्टार्स श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे हैं।

बता दें कि जिस प्राइवेट प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया गया, उसमें उनके पति बोनी कपूर, देवर संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे। इधर, श्रीदेवी के परिवार ने एक कार्ड जारी किया है, जिसमें पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा दिया गया है। कार्ड के सबसे ऊपर 'पद्मश्री श्रीदेवी कपूर' लिखा गया है। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा और अंतिम दर्शन का जिक्र करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी गई है।
loading...

Post A Comment: