रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इस बार का विधानसभा चुनाव कई मायने में बेहद खास होने जा रहा है। इस चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष के आसार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने रविवार को एक बयान देकर सूबे की सियासत को गर्मा दिया है। छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने सीएम रमन सिंह को खुली चुनौती देते हुए उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि आगामी 11 फरवरी को राजनांदगांव में जोगी के सम्मान में 'एक शाम जोगी के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। माना जा रहा है कि अजीत जोगी इस कार्यक्रम में डॉ. रमन के खिलाफ चुनाव लड़ने की विधिवत घोषणा करेंगे।
बता दें कि ऐसा पहला मौका नहीं है, जब जोगी ने सीएम डॉ. रमन के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे पहले भी साल 2013 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दावा किया था कि वे राजनांदगांव से रमन के खिलाफ चुनाव में ताल ठोकेंगे। लेकिन उस दौरान वे विधानसभा का चुनाव ही नहीं लड़े। अलबत्ता, कांग्रेस ने जोगी की जगह उनके बेटे अमित जोगी को मरवाही से चुनावी मैदान में उतारा था।
जोगी के इस नए ऐलान के बाद अब सियासी गलियारों में यह चर्चा आम है कि आम आदमी पार्टी की तर्ज पर जोगी भी छत्तीसगढ़ में चुनावी समर में उतरने की तैयारी में हैं। सनद रहे कि 2013 के विधानसभा चुनाव में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सीधी चुनौती देते हुए नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था और तकरीबन 25 हजार वोटों से उन्हें हराकर कांग्रेस को अर्श से फर्श तक पहुंचा दिया था।
Read More : सरकारी वाहन में आगजनी व मारपीट मामले में फरार पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Read More : सरकारी वाहन में आगजनी व मारपीट मामले में फरार पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह गिरफ्तार, भेजे गए जेल
loading...


Post A Comment: