बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले में नक्सली वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को दिन भर हुए नक्सली आतंक की खबरें अभी शांत भी नहीं हुई थी की अब यहां से एक और बड़ी खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने एक सहायक आरक्षक का उपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।  

       
छुट्टी पर गए सहायक आरक्षक का नक्सलियों ने किया अपहरण... कोतवाली में पदस्थ था जवान, पत्नी ने माओवादियों से रिहाई की अपील की
       जानकारी के मुताबिक अपह्त जवान बीजापुर कोतवाली में पदस्थ है। जवान का नाम सीताराम बाकडे बताया जा रहा है, जो पिछले पांच दिनों से छुट्टी में था। कचलारम और  पेंकरम के बीच बस से उतार कर नक्सलियों ने जवान को पहले अगवा कर लिया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी।



            घटना तोयनार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जिस स्थान से जवान का अपहरण किया था, वहीं पर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। घटना की सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस में दी है।  


     बता दें कि मृतक जवान बीजापुर के मांझीगुडा का निवासी है। उसके अपहरण के बाद से परिजन खासे परेशान थे। जवान की पत्नी मंगलदई ने अपने पति की सकुशल रिहाई के लिए नक्सलियों से मार्मिक अपील भी की पर इसका कोई असर नहीं हुआ। 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: